मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की 'युवा साथियों के नाम पाती' का वितरण शुरू

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की 'युवा साथियों के नाम पाती' का वितरण गुरुवार को शुरू हुआ। राजकीय डूंगर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ.राजेंद्र पुरोहित ने कहा कि मुख्यमंत्री की पाती युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और उन्हें राज्य निर्माण में सहभागी बनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सपने साकार करने को प्रतिबद्ध है। सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध करवाए गए हैं।
जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक डॉ.हरि शंकर आचार्य ने राज्य सरकार द्वारा गत सवा दो वर्ष में युवाओं के लिए किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। पहली बार सालभर में होने वाली एक लाख पदों का भर्ती कैलेंडर जारी किया गया है। वहीं 1.54 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रगतिरत है। निजी क्षेत्र में दो लाख से अधिक रोजगार अवसर सृजित किए गए हैं। मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के माध्यम से पात्र युवाओं को बेरोजगारी भत्ता एवं कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि युवाओं के नाम लिखी गई यह पाती कॉलेजों, रोजगार विभागों, पुस्तकालयों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से व्यापक रूप से वितरित की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक युवा मुख्यमंत्री के संदेश से अवगत हो सकें। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा किसानों और महिलाओं के नाम भी पाती लिखकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा की गई है। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा इनके वितरण के लिए तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!