केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राजस्थान ग्रामीण बैंक की दो नवीन शाखाओं का किया उद्घाटन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को राजस्थान ग्रामीण बैंक की जिले की दो नई शाखाओं सोवा एवं वैशालीपुरम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री मेघवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से देशभर में बैंकिंग सेवाएं सशक्त हुई हैं। आज आम व्यक्ति तक बैंकिंग सुविधा सुलभ हो सकी हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान ग्रामीण बैंक की दो नई शाखाएं खुलने से ग्रामीणों के लिए यह सुविधाएं सुलभ होंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक नवीन साहू ने बताया कि इन नई शाखाओं की शुरुआत के साथ बैंक की कुल 1602 शाखाएं हो गई हैं, जिनसे आमजन को बैंकिंग सेवाएं और अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक रूप से उपलब्ध हो सकेंगी। इस दौरान नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ.आर. रवि बाबू भी मौजूद रहे। बैंक के अध्यक्ष मुकेश भारतीय वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समारोह से जुड़े। इस अवसर पर बैंक द्वारा प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत 4.50 करोड़ रुपए के ऋण वितरण किए गए। साथ ही पशुपालन क्षेत्र को प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु 51 ऋण प्रकरणों में कुल 1.02 करोड रुपए की राशि वितरित की गई।
इस दौरान बैंक के महाप्रबंधक योगेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अभिमन्यु चारण सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!