विफा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिमलेश शर्मा का किया अभिनंदन

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): विप्र फाउंडेशन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विमलेश शर्मा के झुंझुनू आगमन पर जिला इकाई द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। जानकारी देते हुए विफा जिला संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया ने बताया कि ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विमलेश शर्मा का माला, दुपट्टा, साफा पहनाकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर विमलेश शर्मा ने कहा कि विप्र फाउंडेशन के प्रत्येक पदाधिकारी ब्राह्मण समाज की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता एवं उत्थान हेतु समर्पित होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज वसुधैव कुटुंबकम की भावना को आत्मसात कर सभी समाजों व जातीयों को साथ में लेकर चलने में विश्वास रखता है। ब्राह्मण समाज सनातन संस्कृति का आधार स्तंभ है और वर्तमान समय में संगठन, शिक्षा एवं संस्कारों के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने “गायत्री पुरश्चरण 200 कुंडीय महायज्ञ” का आमंत्रण भी दिया। उन्होंने बताया कि आगामी 8 मार्च से 19 अप्रैल तक पुष्कर में स्वामी प्रखरजी महाराज के सान्निध्य में “गायत्री पुरश्चरण 200 कुंडीय महायज्ञ” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस महायज्ञ में 24 करोड़ गायत्री मंत्रों का जाप एवं 10 करोड़ विशेष मंत्रों की आहुतियां दी जाएंगी। काशी के विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में त्रिकाल संध्या के साथ यह यज्ञ विधिवत सम्पन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गायत्री पुरश्चरण यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, समाज जागरण और राष्ट्र कल्याण का महापर्व है। शर्मा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे वैदिक परंपराओं और यज्ञीय संस्कृति से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने सभी ब्राह्मण बंधुओं से आग्रह किया कि अधिकाधिक संख्या में पुष्कर पहुंचकर “गायत्री पुरश्चरण 200 कुंडीय महायज्ञ” को सफल बनाएं। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन जिला संरक्षक एडवोकेट सुशील जोशी, जिला मंत्री रमेश चौमाल, कोषाध्यक्ष राकेश सहल, तहसील अध्यक्ष अनिल जोशी, एडवोकेट कमल शर्मा, एडवोकेट अनुपम शर्मा, एडवोकेट राकेश जोशी, विकास पुरोहित, चंद्र प्रकाश जोशी, हिमांशु शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाज बंधु उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!