बीकानेर (प्रमोद आचार्य): आचार्य तुलसी कैंसर हॉस्पिटल में देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत एवं पूर्व सेवानिवृत्त अधिकारी अमर सिंह राठौड़ द्वारा तीन व्हीलचैयर भेंट की गई। श्याम सुंदर सोनी ने बताया कि अमर सिंह राठौड़ ने अपनी पत्नी विमल कंवर की स्मृति में दो व्हील चेयर तथा देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत ने अपने पिता अभिमन्यू सिंह की स्मृति में एक व्हील चैयर भेंट की। तीनों व्हील चेयर कैंसर हॉस्पिटल निदेशक डॉ.नीति शर्मा, विभागाध्यक्ष डॉ.सुरेन्द्र बेनीवाल, प्रोफेसर मुकेश सिंघल की उपस्थिति में सौंपी गई।
3/related/default