पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): गांव खुड़िया में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता राजेश दहिया रहे। उद्घाटन मैच हरिपुरा ओर बुडानिया के बीच खेला गया, जिसमें बुडानिया टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 8 ओवर में 95 रन बनाए, जवाब में हरिपुरा टीम 7 ओवर में 99 रन बनाकर 6 विकेट से मैच विजेता रही। इस अवसर पर रामकुमार नारनौलिया, डॉ.अमित, अमीलाल पटवारी, सरदारा राम योगी, निवास योगी महावीर सिलायच, प्रहलाद सिलायच, सुरेश योगी, काशीराम योगी, जगदीश योगी, सुभाष सिलायच, कुलदीप बलौदा, आजाद योगी, सुन्दरपाल, अंकित कुमार, अरविन्द कुमार, अनिल, दलीप सिंह शेखावत सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
भाजपा नेता राजेश दहिया ने खुड़िया में किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
By -
February 12, 2026
0
Tags: