जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): अजमेर की सुपरिचित “शब्द सागर साहित्यिक संस्था व राजस्थान साहित्यिक अकादमी उदयपुर “के संयुक्त तत्वावधान में होटल लेक विनोरा, अजमेर में आयोजित राष्ट्रीय साहित्यिक संगोष्ठी एव सम्मान समारोह में जयपुर के मानसरोवर की कहानीकार श्रीमती कमलेश शर्मा, शोभा रानी गोयल, डॉ.रीता सोलंकी व संगीता सक्सेना को “कथा शिरोमणि सम्मान “से नवाजा गया। समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार आशा पांडे ओझा, अध्यक्षता कर रहे आईएएस अधिकारी सूरज सिंह नेगी, राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के सचिव डॉ.बसंत सिंह सोलंकी, संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रंजना माथुर के हाथों इन्हें अखिल भारतीय कहानी प्रतियोगिता के विजेता के रूप में नकद राशि, सम्मान पत्र देकर एवं माला एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए कई वरिष्ठ साहित्यकारों व गणमान्य जनों ने बधाई व शुभकामनाएं भेजी हैं।
3/related/default