चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): गुरुवार को पिलानी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे राजेश दहिया ने अपने पैतृक गांव डांगर में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि राजेश दहिया ने विधिवत रूप से फीता काटकर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस दौरान ग्रामवासियों ने भाजपा नेता दहिया का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर दहिया के साथ शहीद सत्येंद्र सिंह के पिता पूर्ण सिंह सांखला, शहीद महावीर सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह का ग्रामवासियों ने स्वागत किया। दहिया ने कहा कि इस प्रकार के खेलों का ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजन होने से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे आने के बेहतर अवसर मिल पाते हैं। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में प्रेरित करने के लिए हमारी भाजपा सरकार कटिबद्ध है।
इस अवसर पर विजय लमोरिया, पूर्ण सिंह सांखला, लक्ष्मण सिंह, डॉ.विजय, शंकर लमोरिया, फूला राम चौहान, गुलझारी लमोरिया, निवास लमोरिया, विजेंद्र लमोरिया, विकास पायल, अजय सिंह, उमेद खानपुरिया, योगेन्द्र मीणा, राजेन्द्र सिंह, कुलदीप, अमित, मोहित, दीपक, विनय, अरविंद, संजय, परवीन, गौतम शर्मा सहित अनेक युवा साथी एवं प्रभुत्जन ग्रामवासी उपस्थित रहे।