जयपुर: आज़ आयुष अंतिमा (हिन्दी समाचार पत्र) में एक खबर आई थी कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र में मानसरोवर के गोखले मार्ग में बने सुलभ शौचालय की हालत, जहां से नगर निगम ऑफिस मात्र 3 कदम की दूरी पर है। वहां मुख्य सडक पर बना शौचालय और वहां बह रही गंदगी किसी को दिखाई नहीं दे रही, ये बड़े ही आश्चर्य का विषय है। वहां पर बनाये गये शौचालय में काफी समय से गंदगी का आलम है। टॉयलेट के अंदर ही नहीं बल्कि बाहर तक पेशाब बह रहा है लेकिन खोज खबर लेने वाला कोई नहीं है। इस खबर का असर ये हुआ कि मानसरोवर जोन के नगर निगम उपायुक्त ने त्वरित कार्यवाही करते हुये शौचालय की तुरंत सफाई का आदेश दिया। सफाई होने के बाद आसपास के लोगो ने भी राहत की सांस ली और नगर निगम के अलावा आयुष अंतिमा अख़बार को भी इस कार्य हेतु धन्यवाद दिया।
आयुष अंतिमा की खबर का हुआ असर: शौचालय की हुई सफाई, आसपास के लोगो ने दिया आयुष अंतिमा को धन्यवाद
By -
February 26, 2026
0
Tags: