निवाई (लालचंद सैनी): माली समाज की आम सभा का आयोजन तहसील अध्यक्ष राम अवतार खुवाडियां के नेतृत्व में शेखा वाले भेरुजी मंदिर परिसर में किया गया। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को शिवाजी पार्क के समीप महात्मा ज्योतिबा राव फुले छात्रावास परिसर में आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान समाज में कुरीतियों को बढ़ावा देने वाले लोगों के प्रति अंकुश लगाने पर भी निर्णय लिए गए। आम चौरासी की बैठक में सभी लोगों द्वारा पांचू लाल सैनी को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। बताया जाता है कि वैसे तो पांचूलाल सैनी समाज द्वारा आठ माह पहले ही जिला अध्यक्ष नियुक्त किये जा चुके है लेकिन कुछ लोगों द्वारा भ्रांतियां फैलाई जा रही थी, उन सबका समाधान करते हुए सभी लोगों ने एक राय होकर पांचूलाल सैनी को ही जिला अध्यक्ष मानने का निर्णय लिया। आम सभा की बैठक में शिक्षा पर भी ध्यान देने के बारे में चर्चा की गई, मृत्युभोज को बंद करने के बारे में भी विचार विमर्श किया गया। उस पैसे का प्रयोग शिक्षा में करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर राजस्थान के सभी जिलों के करीब 53 गांव के लोग बैठक में शामिल हुए। इस अवसर पर जोरू लाल माली, कन्हैया लाल सैनी जमात, हरजीराम माली डिग्गी, रामसहाय टोडाराय सिंह, रामस्वरूप दुमदडा, मोहन सैनी नासिरदा, अशोक बस्सी, हीरालाल चाकसू, गोपाल सैनी रानोली, कालू फौजी, किशनलाल पीपलू, पोखर झोपड़ियां, भागचंद मालपुरा, मूलचंद सैनी, लालचंद सैनी, प्रहलाद सैनी निवाई, शंकर सैनी गुंसी, छोटू राहोली, राजेश कनेसर सहित समाज के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
माली समाज प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर आयोजित हुई आम चौरासी की बैठक संपन्न
By -
February 07, 2026
0
Tags: