यूजीसी के समर्थन में एससी, एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक वर्ग सामाजिक संगठन हुए एक साथ

AYUSH ANTIMA
By -
0


 झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): यूजीसी के नए नियमों को लागू करने की मांग को लेकर अम्बेडकर पार्क में मीटिंग आयोजित की गई। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि सामाजिक न्याय अधिकार मंच के बैनर तले क्रान्तिकारी किसान यूनियन के संयोजक पोकर सिंह झाझडिया की अध्यक्षता में अम्बेडकर पार्क में मीटिंग का आयोजन किया गया।

 *कार्यक्रम की शुरुआत माता रमाबाई अंबेडकर की जयंती पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई*

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार को यूजीसी के नियमों को कठोर बनाकर शीघ्र लागू करना चाहिए, क्योंकि कमजोर वर्ग के छात्रों के साथ हो रहे भेदभाव को नहीं रोका गया तो आत्महत्याएं और छात्रों द्वारा पढ़ाई बीच में छोड़े जाने की घटनाओं में इजाफा हो जाएगा। यदि यूजीसी के नए नियमों को लागू नहीं किया गया तो आन्दोलन तेज किया जाएगा। यूजीसी के नए नियमों को लागू करने की मांग को लेकर 12 फरवरी को सुबह 11 बजे जिला कलेक्टर झुंझुनूं परिसर के सामने धरना, सभा कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 12 फरवरी को मजदूरों और किसानों द्वारा जन विरोधी कानूनों को लेकर प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल का भी समर्थन करेंगे। बैठक में उत्तराखंड के कोटद्वार नगर में बाबा के नाम से दुकान चलाने वाले मुस्लिम के साथ गुंडागर्दी करने वालों से भिड़ जाने वाले दीपक कुमार पर एफआईआर दर्ज करने की निन्दा करते हुए उसे वापस लेने की मांग की गई तथा गुजरात के सूरत शहर में घोड़ी पर बैठने वाले दलित युवक पर हमला करने वालों की भी निन्दा की गई। सभा को शहीद भगत सिंह विचार मंच के संयोजक बजरंग लाल एडवोकेट, भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला अध्यक्ष विकास आल्हा, किसान सभा के मदन यादव, गिरधारी लाल महला, रामानंद आर्य, अध्यक्ष अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण संघर्ष समिति, महेंद्र शास्त्री अध्यक्ष माली सैनी समाज झुंझुनूं, डॉ.सम्पत भारूपाल अजाक जिला अध्यक्ष, जगदीश बरवड़ पशुपालन विभाग पूर्व निदेशक अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछड़ा जाति अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन जिला अध्यक्ष, शकील फोजी आसपा नेता, बलबीर काला मेघवाल समाज संघ संरक्षक, प्रो.जयलाल सिंह मेघवंशीय समाज चेतना संस्थान, कैलाश दास मेघवाल, समाज चेतना संस्थान जिला उपाध्यक्ष, विजेन्द्र भीम प्रेमी बामसेफ, डॉ.कमल चंद मीणा, आदिवासी सेवा संस्थान झुंझुनूं, आजाद समाज पार्टी पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप चंदेल, आसपा नेता महेंद्र सिंह चारावास, एडवोकेट धर्मपाल वंशीलाल बसपा पार्टी, आम आदमी पार्टी के कै शुभकरण महला आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का सफल संचालन बजरंग लाल एडवोकेट ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!