बीकानेर: नोखा के सीलवा गांव स्थित नरसी विला संत श्री दुलारामजी कुलरिया का फलसा में 28 फरवरी को विराट हिन्दू धर्मसभा का आयोजन होने जा रहा है। भंवर नरसी पूनम कुलरिया परिवार द्वारा आयोजित इस विराट हिन्दू धर्म सभा में साध्वी ऋतम्भरा का पावन सान्निध्य रहेगा। भामाशाह नरसी कुलरिया ने बताया कि साध्वी ऋतम्भरा का ओजस्वी उद्बोधन होगा तथा सींथल पीठाधीश्वर श्री क्षमाराम जी महाराज द्वारा आशीर्वचन भी दिए जाएंगे। जगदीश व जनक कुलरिया ने बताया कि 28 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे आयोजित होने वाली इस विराट हिन्दू धर्म सभा की तैयारियां जोर-शोर से जारी है तथा श्रद्धालुओं में उत्साह भी है। आयोजन से जुड़े प्रेम कुलरिया ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के संबंध में गुरुवार को संत-महात्माओं सहित धर्मप्रेमियों को निमंत्रण पत्र दिया गया। सालमनाथ धोरे पर संत श्री फकडऩाथजी महाराज, रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर श्री सरजूदास जी महाराज, शिवबाड़ी मठ के अधिष्ठाता संवित् श्री विमर्शानंदगिरिजी महाराज को श्रीमद्भागवत गीता, कलश एवं पीले चावल देकर निमंत्रण दिया गया। संतों ने अपने आशीर्वचन में कहा कि भामाशाह नरसी कुलरिया ने सदैव धर्म को सर्वोपरि मानते हुए संत-महात्माओं की सेवा की है। जो धर्म के मार्ग पर चलता है, वही सत्य-सनातन की रक्षा करता है। गुरुवार को पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका, श्री विश्वकर्मा सुथार समाज सामूहिक विवाह समिति, श्री विश्वकर्मा एकता फोर्स टीम, परमेश्वर सुथार, अशोक चुयल, मनोज नागल, जगदीश मांडण, शिवप्रकाश डोयल, छगन लाल छडिय़ा, देवकिशन गैपाल, जयलाल भदरेचा, श्यामसुंदर बरड़वा, मदनलाल नागल, विनोद कुलरिया एवं भजन गायक शिवजी सुथार सहित अनेक सर्वसमाज के बंधुओं को निमंत्रण दिया गया।
3/related/default