संत श्रीखेतेश्वर महाराज की शोभायात्रा 22 फरवरी को

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (प्रमोद आचार्य): राजपुरोहित युवा विकास मंडल, इंदिरा कॉलोनी द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीखेतेश्वर मंदिर, खेतेश्वर नगर के 23वें प्राण प्रतिष्ठा दिवस समारोह के उपलक्ष में शोभायात्रा 22 फरवरी को निकाली जाएगी। श्रीखेतेश्वर महाराज की इस शोभायात्रा में बीकानेर राजपुरोहित समाज के सभी लोग शामिल होंगे। राजपुरोहित युवा विकास मंडल के अध्यक्ष विकास सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 22 फरवरी को आयोजित होने वाली खेतेश्वर महाराज की शोभायात्रा में श्री ब्रह्म सावित्री सिद्धपीठ एवं गादीपति ब्रह्मधाम आसोतरा संत श्रीतुलसाराम महाराज का पावन सानिध्य मिलेगा। संतश्री के सानिध्य में ही शोभायात्रा के समस्त कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शोभायात्रा में पंजाबी बैंड, पारंपरिक गैर नृत्य, चंग धमाल एवं सचेतन झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। 

*ये रहेगा शोभा यात्रा का रूट*

युवा मंडल के महासचिव कुलदीप सिंह राजपुरोहित ने बताया कि शोभायात्रा 22 फरवरी को सुबह 11:15 बजे इंदिरा कॉलोनी स्थित श्रीखेतेश्वर राजपूत अतिथि गृह से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्ग संत श्रीखेतेश्वर मार्ग, उरमूल सर्किल, कीर्ति स्तंभ, हनुमान हत्था, कचहरी के पास से होते हुए जूनागढ़, केईएम रोड से होते हुए खेतेश्वर नगर, गंगाशहर स्थित खेतेश्वर महाराज के मंदिर पहुंचेगी। इस पवित्र शोभायात्रा में शहर के जनप्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्यजन शामिल होंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!