बांदीकुई: शहर के वार्ड 16 में स्थित झालानी काम्प्लेक्स के बाहर अवैध चबूतरा हटाने के लिए नगर पालिका जैसे ही पहुंची तो वहां उपस्थित व्यापारियों की भीड़ का सामना प्रशासन को करना पड़ा। व्यापारियों ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया और वहां उपस्थित लोगों ने नगर पालिका प्रशासन का विरोध किया और कहा कि बिना नोटिस के यह कार्यवाही की जा रही है जबकि नगर पालिका प्रशासन को नोटिस देकर सूचना देना चाहिए, जिसके जवाब में वहां उपस्थित जिम्मेदार प्रशासन अधिकारियों ने वार्ड की नालियां बंद होने का कारण बताने की बात कही। विरोधाभास के चलते हुए कुछ तोड़फोड़ कार्य के बाद नगर पालिका प्रशासन को बैरंग लौटना पड़ा।
*वहां उपस्थित लोगों का कहना*
शहर के नाले और नालियां सालों से भरी हुई है, उनकी सफाई करने के लिए सालों से इंतजार हो रहा है, शहरवासियों को, लेकिन सफाई के लिए प्रशासन एवं संवेदक के पास समय नहीं है। सफाई न होने से शहर बीमारियों का घर बना हुआ है। नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान सिर्फ कागजों में ही खाना पूर्ति हो जाती है। आए दिन सड़कों पर घंटे जाम मुसीबत का कारण बनी हुई है लेकिन नगर पालिका की लापरवाही सामने नजर आ रही है। लोगों का कहना है कि नगर पालिका के आंखों के सामने शहर में कई अवैध निर्माण एवं अवैध बेसमेंट का कार्य हो रहा हैं लेकिन उन पर क्यों नहीं की जा रही उचित कार्यवाही ?