बीकानेर। संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 30 जनवरी को आयोजित होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन को लेकर मुरलीधर विस्तार बस्ती क्षेत्र में पोस्टर एवं निमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। कार्यक्रम महानगर प्रचारक चम्पेश की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर चम्पेश ने उपस्थित प्रबुद्धजनों से आह्वान किया कि वे सर्व हिंदू समाज के संगठन को सशक्त बनाने हेतु आयोजित इस सम्मेलन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के दौरान आगामी दिनों में बस्ती स्तर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम के संयोजक हरिगोपाल तथा सह-संयोजक प्रभुदयाल, सुमन और शिव कुमार होंगे। सम्मेलन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जिम्मेदारियां मुरारी किराडू, गिरिराज हर्ष, गौरीशंकर व्यास, उमाकांत व्यास, राजेंद्र पारीक, नवीन बिन्नाणी, उमेश शर्मा, पूनम, ठाकुर, योगेश, आरती आचार्य और राधा सोलंकी को सौंपी गईं।
आगामी दिनों में रंगोली प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साइकिल रैली, पौधारोपण, बस्ती स्तर पर साज-सज्जा सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
मां भारती के आह्वान के साथ पोस्टर विमोचन कर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।