सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पंचायत समिति बुहाना की ग्राम पंचायत धुलवा में राजस्थान रोडवेज बस की मांग को लेकर क्षेत्र में जनभावना तेज होती जा रही हैं। इसको लेकर कामरेड अनिल नायक जिला सह प्रभारी भीम सेना और कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उप मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए बताया कि ग्राम पंचायत धुलवा लगभग 20 गांवों को जोड़ती है लेकिन क्षेत्र में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम सुविधा उपलब्ध नहीं हैं। सुविधाओं के अभाव में ग्रामीणों को आपातकालीन सेवाओं के लिए 15 से 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, इससे विशेषकर गर्भवती महिलाओ, वृद्धजनों एवं बच्चों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अनिल नायक ने कहा कि यदि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम सेवा शुरु की जाती है तो हज़ारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और समय पपर आना जाना संभव हो सकेगा। उन्होंने सरकार से जनहित को देखते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है ।
अनिल नायक के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा को रोडवेज बस की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
By -
January 10, 2026
0
Tags: