गुरुद्वारा साहिब से "समाज जागे बाल-विवाह त्यागे" अभियान का शुभारम्भ

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर, (सरजीत सिंह)। 100 दिवसीय बाल-विवाह मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत बीकानेर में जिला कलक्टर के निर्देशन में बाल अधिकारिता विभाग द्वारा 16 जनवरी से "समाज जागे बाल विवाह त्यागे" अभियान प्रारम्भ किया गया।

समाज में व्यापत बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के उद्देश्य से गुरुद्वारा साहिब श्री गरुनानक दरबार लालगढ़, बीकानेर से "समाज जागे-बाल विवाह त्यागे" शीर्षक से जन-जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर गरुद्वारा प्रबंधन समिति एवं उपस्थित संगत को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बाल

विवाह न केवल कानून अवराध है, बल्कि यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास के लिए घातक है।

अभियान के अतंर्गत संगत को प्रवचनों के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के प्रति प्रेरित किया जाएगा तथा यह संकल्प दिलाया जाएगा कि कोई भी बाल विवाह में सहयोग नहीं करेगा।

"समाज जागे-बाल विवाह त्यागे" यही हमारा संकल्प, यही हमारा संदेश

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!