झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि हस्तांतरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम गुरुवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान सिरोही जिले के अरविंद पैवेलियन स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया, जिसे बड़ी संख्या में किसानों व जनप्रतिनिधियों ने देखा। जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसान उत्थान के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष तीन हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। योजना की पांचवीं किश्त के रूप में एक हजार रुपये की राशि को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किसानों के खातों में हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम के दौरान झुंझुनूं जिले के 2 लाख 15 हजार 893 पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पांचवीं किश्त के रूप में कुल 21 करोड़ 58 लाख 93 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इसी क्रम में राज्यभर में ग्रामोत्थान शिविरों का भी शुभारम्भ किया गया। जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने बताया कि ग्रामोत्थान शिविरों का आयोजन जिले में प्रत्येक गिरदावर सर्किल स्तर पर 23 जनवरी 2026 से 9 फरवरी 2026 तक विभिन्न तिथियों में किया जाएगा। इन शिविरों में राज्य सरकार के 12 विभागों द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ.राजेंद्र लांबा, एसीएम सुप्रिया कालेर, केंद्रीय सहकारी बैंक के संदीप शर्मा, अजय चाहर सहित किसान, जनप्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पांचवीं किश्त का डीबीटी से हस्तांतरण
By -
January 22, 2026
0
Tags: