झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): श्री गोपाल गौशाला में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बुधवार को गौ भक्तों के लिए गौ सेवार्थ दिवस मनाया गया। जिसमें गो भक्तों के लिए गौ सेवार्थ गौ दान, गायों के लिए ब्रह्मपुरी (गाय रसोई), तुला दान, मीठा दलिया, सवामन भोग, हरि चरी, हरी सब्जी, गुड एवं गाय गोद की विशेष व्यवस्था की। प्रात: 5 बजे से सांय 6 बजे तक हवन यज्ञ का आयोजन सभी को भक्तों के लिए किया गया, जिसमें गौ भक्तों ने आहुतियां दी। गौ माता की पूजा के लिए सप्त धेनु गौ परिक्रमा व नन्दी परिक्रमा की व्यवस्था का भी गौभक्त ने धार्मिक लाभ उठाया। जानकारी देते हुए गौशाला अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया एवं मंत्री नेमी अग्रवाल ने बताया कि संयोजक शशिकांत पंसारी के संयोजक्तत्व में मकर संक्रांति पर्व पर गौशाला को आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया। उन्होने बताया कि इसी दिवस पर चौथमल सुनील कुमार पाटोदिया परिवार के सौजन्य से विषय: गाय का दूध अमृत के समान है पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 51 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, विशेषकर लड़कियों ने बढ चढकर भाग लिया, जिनमें भी अधिकांश संख्या छोटी बच्चियों की थी। प्रतियोगिता के निर्णायक श्रीमती अनिता महमिया, प्रिंसिपल आदर्श बाल निकेतन स्कूल, डॉ.श्रीमती सोनिया शर्मा ने अपने विवेक से निर्णय दिया। जिसमें प्रथम स्थान भावना बंशीवाल, द्वितीय स्थान अवनि अग्रवाल, तृतीय स्थान दिव्यांशी जोशी ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता के प्रायोजक चौथमल सुनील कुमार पाटोदिया के प्रदीप पाटोदिया एवं श्रीमती संगीता पाटोदिया की उपस्थिति में प्रथम विजेता को रु. सात हजार एक सौ, द्वितीय विजेता को रु. पांच हजार एक सौ रुपए एवं तृतीय विजेता को रु. तीन हजार एक सौ रुपए नगद इनाम एवं उपहार सभी 51 प्रतिभागियों को दिये गये। इस अवसर पर गौशाला प्रबंधन की ओर से पशुपालन विभाग के जॉइंट डायरेक्टर डॉ.शिवरतन, दानदाता प्रदीप पाटोदिया एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संगीता पाटोदिया तथा दोनों निर्णायकों का दुपट्टा ओढाकर गौ माता का प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया गया। गत वर्ष की भांति गोशाला पदाधिकारियों एवं गोभक्तों की ओर से गौशाला परिसर में प्रसाद की (गुलगुला-पकौड़ियों) की विशेष व्यवस्था भी आगंतुक गौ भक्तों के लिए सुबह से रात तक की गई। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर श्री गोपाल गोशाला में गोभक्तों ने बढ़ चढ़कर गाय रसोई, गौदान, दलिया सवामणी एवं अन्य सहयोग किया। जिनमें प्रमुख रूप से गजानन्द मोदी, चैन्नई, चौथमल सुनील कुमार पाटोदिया परिवार द्वारा निबन्ध प्रतियोगिता एवं धार्मिक नृत्य प्रतियोगिता, अशोक भीमसरिया द्वारा गाय दान, नन्दलाल सिंह भोल्याण, केहरपुरा, पवन बंका, सूरत, मूलचन्द राणासरिया, सुरेश केडिया, रमेश जगनानी, ओमप्रकाश केजरीवाल, काशीनाथ विश्वनाथ, पवन केजरीवाल, भगवती प्रसाद चुडैलावाला, पुरुषोतम पंसारी परिवार, गजानन्द खण्डेलिया की और से समस्त स्टॉफ को जूतो की जोड़ी, विश्वनाथ टिबडा, जय कुमार विनोद कुमार सिंघानिया
के साथ ही बड़ी संख्या में गो भक्तों ने तुलादान एवं अन्य सामग्री से गौ सेवा भी की। इस अवसर पर गौशाला अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया, मंत्री प्रदीप पाटोदिया, पूर्व मंत्री नेमी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार तुलस्यान, कार्यक्रम संयोजक शशिकांत पंसारी, अशोक केडिया, ताराचंद गुप्ता भौडकीवाला, डॉ.डीएन तुलस्यान, संजय राणासरिया, गोपाल हलवाई, मातादीन टिबडा, अशोक भीमसरिया, बंजरग लाल बडागांव वाला, प्रहलाद अग्रवाल, नवल खंडेलिया, कमल केजडीवाल, श्याम सुंदर तुलस्यान, दिलीप हंसासरिया, प्रमोद कांया, आनंद टीबडा, बालकिशन भुकानिया, विपिन राणासरिया, दुर्गादत्त तुलस्यान, नारायण जालान, कृष्णकांत जालान, अमित जगनानी सहित अन्य गौ भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित थे।