राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में सुंदरकाण्ड पाठ एवं महाप्रसादी का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान परिसर में स्थित हनुमान जी मंदिर में मंगलवार को सुंदरकाण्ड पाठ एवं महाप्रसादी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान परिवार के तत्वावधान में किया गया, जिसमें चिकित्सकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित लगभग 2000 से अधिक लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान कर्मचारी संघ के महासचिव राहुल अग्रवाल ने बताया कि सुंदरकाण्ड पाठ के अवसर पर हनुमान जी मंदिर को फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया। पाठ के दौरान संस्थान के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से सुंदरकाण्ड पाठ में भाग लिया।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में यह आयोजन प्रतिवर्ष श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया जाता है, जिसमें संस्थान में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहता है। आयोजन में सामूहिक सौहार्द एवं धार्मिक भावना का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में कुलपति प्रो.संजीव शर्मा, संयुक्त निदेशक जेपी शर्मा, उपनिदेशक चंद्रशेखर शर्मा, कर्मचारी संघ अध्यक्ष तरुण निमिवाल, महासचिव राहुल अग्रवाल सहित संघ के सदस्य सीताराम शर्मा, सुभाष डांगी, कृष्ण गोपाल, अरविन्द, केशव, मंजीत, लेखराज, आशीष, मुकेश, नितिन एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!