वनस्थली में हुआ स्किल एक्जीबिजशन कम कंपीटिशन

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद सैनी): राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वनस्थली में व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित ट्रेड इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स एवं परिधान पहनावा एवं गृह सज्जा के अंतर्गत गतिविधि स्किल एक्जीबिजशन कम कंपीटिशन में विभिन्न विषयों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रोजेक्ट मॉडल्स प्रदर्शित किए। इस दौरान मुख्य रूम से भूकंप संवेदक, वॉटर लेवल इंडिकेटर, होम सिक्योरिटी, डिफरेंट टाइप इलेक्ट्रिसिटी जनरेशन व करंट सेफ्टी मॉडल का प्रदर्शन किया। स्किल एक्जीबिजशन में गणेश कटारिया मॉडल डिफरेंट टाइप इलेक्ट्रिसिटी जनरेशन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह परिधान पहनावा एवं गृह सज्जा में छात्रा कविता बैरवा का मॉडल प्रथम स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में पूर्णिमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जयपुर के सुरेन्द्र कुमार शर्मा, आइडिया लेब प्राचार्य देवेंद्र पाल सिंह एवं कौशल मित्र एवं उपाचार्य अनामिका शर्मा रहे। कार्यक्रम के समापन पर दोनों ट्रेड में प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में कौशल मित्र अनामिका शर्मा, ओमप्रकाश सोनी व कैलाशचंद सैन ने व्यावसायिक शिक्षा का दैनिक जीवन एवं रोजगार के महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर वीटी बृजेश शर्मा व रीना शर्मा सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!