श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): श्रीडूंगरगढ़ मे घूमचक्कर व्यापार संघ ने घूमचक्कर से तहसील कार्यालय के बीच सर्विस रोड पर आने जाने के लिए रास्ता खोलने का एक ज्ञापन श्रीडूंगरगढ़ उपखंड कार्यालय मे उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा को दिया, साथ ही सड़क के दोनों और रेलिंग के कारण आमजन और व्यापारियों को काफी दिक्कत और मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा है, बहुत दूर जाकर घूमना पड़ता है। अतः आम जनता और व्यापारियों के लिए रास्ता खोलने से सुविधा होगी, जिसमें कई व्यक्तियों ने हस्ताक्षर किए। डॉ.अनिल, गजानंद बोहरा, गिरधारी जोशी, मनोज मोरवानी, राजू खां, जगदीश प्रसाद सिखवाल, गोपाल राम, देव नाथ, राधे श्याम, किशन कुमार, सुरेंद्र, योगेश्वर पुरोहित, जितेंद्र, अरुण, मुखराम, जतन सिंह राजपुरोहित, तेजू राज पुरोहित, मनोज डागा, अर्जुन, राजेश दतवानी आदि।
दुकानदारो ने उपखण्ड अधिकारी से की घूम चक्कर से तहसील तक आने जाने का मार्ग खोलने की मांग
By -
January 29, 2026
0
Tags: