स्व. सुरेन्द्र सिंह राठौड़ की आठवीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धाजंलि

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर, (सरजीत सिंह)। सुरेंद्र सिंह राठौड़ वेलफेयर सोसायटी बीकानेर की ओर से गुरूवार को पूर्व विधायक स्व. सुरेन्द्र सिंह राठौड़ की आठवीं पुण्यतिथी पर पब्लिक पार्क में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर विजय सिंह थैलासर ने कहा कि राजस्थान की सियासत में अपनी अलग पहचान रखने वाले स्व. सुरेन्द्र सिंह राठौड़ गरीबों और पीडितों के लिये दबंगता से आवाज उठाते थे। वहीं क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष करणपाल सिंह केप्सा ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे गरीबों और जरूरमंदों के लिये हमेशा तत्पर रहते थे। उनके भांजे अरविंद सिंह शेखावत ने कहा कि स्व. सुरेन्द्र सिंह राठौड़ आमजन की मुखरित आवाज थे।  
प्रहलाद सिंह मार्शल ने कहा कि वे दलीय राजनीति से ऊपर उठकर पिछ्ड़े वर्ग की सहायता करते थे। रहमत अली ने कहा कि सरल स्वभाव ही स्व. राठौड़ की पहचान थी। कार्यक्रम के संयोजक रमजान मुगल ने कहा कि हमारे प्रेरणास्त्रोत स्व. सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने जरुरतमंदों और पीडितों की मुखर आवाज बनकर सियासी जगत में ऐसी छाप छोड़ी है कि आने वाली पीढिय़ां उन्हे हमेशा याद रखेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!