झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): गौड़ ब्राह्मण महासभा जिला झुंझुनूं की कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा देरवाला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्व प्रथम महामंत्री शिवचरण पुरोहित द्वारा यूजीसी नए कानून को सवर्ण समाज के बच्चों के विरुद्ध बताते हुए इसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना तथा माननीय उच्च न्यायालय द्वारा इस पर स्थगन आदेश जारी करने का स्वागत किया।उन्होंने सवर्ण समाज के बच्चों के हित को सर्वोपरि मानते हुए इस कानून को तत्काल निरस्त करने हेतु राष्ट्रपति को जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन देने हेतु सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा साथ मे यह भी कहा कि इस मामले को हम ठंडे बस्ते में नहीं डालेंगे। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के अंतिम निर्णय जारी होने तक हम सवर्ण समाज के अन्य वर्गों (महाजन समाज, राजपूत समाज, कायस्थ समाज, जैन समाज) के लोगों से भी संपर्क कर एवम् उनके साथ आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए समन्वय स्थापित करेंगे।जिसके लिए जिला अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा देरवाला की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति बनाई गई। जिसमें महामंत्री शिवचरण पुरोहित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन पुजारी, मंत्री सुरेन्द्र शर्मा प्रिंसिपल, सहायक कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा भीमसर होंगे। बैठक में पवन पुजारी, सत्यनारायण शर्मा, नीरज शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा प्रिंसिपल, प्रकाश सुरोलिया डब्लू, सुरेन्द्र शर्मा भीमसर, लीलाधर पुरोहित, गोपी पुरोहित, रामोतार शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।
नया यूजीसी कानून निरस्त नहीं होने तक ब्राह्मण समाज चैन से नहीं बैठेगा
By -
January 31, 2026
0
Tags: