निवाई (लालचंद सैनी): स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र करणसिंह चौधरी का एशिया के सबसे बड़े फुटबॉल टैलेंट हंट कार्यक्रम इंडिया खेलो फुटबॉल टाइगर सीजन 5 के नेशनल फाइनल्स के लिए चयन हुआ है। प्रधानाचार्य कुंभाराम चौधरी ने बताया कि देशव्यापी प्रतिस्पर्धा में भारत के सभी राज्यों के 135 शहरों में आयोजित ट्रायल्स में 20 हजार से अधिक खिलाडियों ने भाग लिया था, जिसमें पूरे राजस्थान से छात्र करण सहित 2-3 बच्चों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। यह पूरे प्रदेश व विद्यालय के लिए बड़े सम्मान की बात है। उन्होंने बताया कि देशभर के हजारों खिलाडियों में से केवल 200 सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों को नेशनल फाइनल्स के लिए मुंबई बुलाया गया है। नेशनल फाइनल में भारत की मशहूर एलीट एकेडमियों के साथ-साथ विदेश के नामी फुटबॉल क्लब्स के स्काउट्स व कोचेस भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि छात्र करण 23 जनवरी को मुंबई के ऐतिहासिक कूपरेज स्टेडियम में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
मॉडल स्कूल के करण चौधरी का एशिया फुटबॉल मे राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन
By -
January 22, 2026
0
Tags: