संतोष कुमार नायक बने राजस्थान जिमनास्टिक टीम के कोच

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर, (सरजीत सिंह)। कोलकाता में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विद्यालय स्तरीय जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का नेतृत्व संतोष कुमार नायक करेंगे। यह प्रतियोगिता 15 जनवरी 2026 से 17 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी। आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स के 17 वर्ष आयु वर्ग में उन्हें राजस्थान जिम्नास्टिक टीम का कोच नियुक्त किया गया है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर के निर्देशन में 69वीं राष्ट्रीय स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता हेतु चयन प्रक्रिया 6 से 7 जनवरी 2026 तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जैलवैल, बीकानेर में आयोजित की गई। इसमें 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 8 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा रहा है।
कोच संतोष कुमार नायक के मार्गदर्शन में राजस्थान जिम्नास्टिक टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!