लायंस क्लब झुंझुनू के तत्वाधान में मधुमेह चिकित्सा शिविर एवं बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर किया गया आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): लायंस क्लब झुंझुनू के तत्वाधान में पंसारी लायंस अस्पताल, बगड़ रोड झुंझुनू मे स्वर्गीय छगन लाल जी मोदी एवं स्वर्गीय श्रीमती परमेश्वरी देवी की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र पदमचंद जी एवं गजानंद जी मोदी के आर्थिक सौजन्य से मधुमेह चिकित्सा शिविर प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया गया। मधुमेह चिकित्सा शिविर में परामर्शकर्ता लायन डॉ.एनएस नरूका एवं लायन डॉ.अनिल अग्रवाल के परामर्श पर पंजीकृत किए गए 64 रोगियों की बीपी, शुगर, ब्लड की निशुल्क जांच की गई। परामर्शकर्ता लायन डॉ.एनएस नरुका एवं लायन डॉ.अनिल अग्रवाल के परामर्श पर लिखी गई दवाइयां रोगियों को एक माह की निशुल्क प्रदान की गई। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन डॉ.देवेंद्र सिंह शेखावत, सचिव लायन गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन भागीरथ प्रसाद जांगिड़, पीडीजी एमजेए लायन एसके केजडीवाल, एमजेएफ लायन रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, लायन कैलाश सिंघानिया, एमजेएफ लायन डॉ.मनोज सिंह टीकेएन, शिविर संयोजक लायन महिपाल सिंह, लायन विनीता शर्मा, लायन शिवरतन शर्मा, लायन मांगीलाल वर्मा, लायन महिपाल सिंह सहित अन्य जन उपस्थित रहे।
मधुमेह चिकित्सा शिविर के संयोजक लायन महिपाल सिंह एवं बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर की संयोजिका लायन विनीता शर्मा थी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!