एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन नशा मुक्ति रैली एवं चक गरभी कच्ची बस्ती, बीछवाल क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिन स्वयंसेवकों द्वारा समाजोपयोगी एवं जागरूकता से जुडे कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकम अधिकारी डॉ. प्रगति सोबती ने बताया कि एनएसएस स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया। वहां उपस्थित लोगों से संवाद किया तथा नशे के दुष्परिणामों, स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक सोच के महत्व पर जागरूकता फैलाने का कार्य किया। स्वयंसेवकों ने नशा छोड़ने से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक लाभों पर भी प्रकाश डाला।

इसी दिन शिविर के अंतर्गत चक गरभी, बीछवाल क्षेत्र में भी एनएसएस स्वयंसेवकों जिसमें गायत्री, तनिष्का, आयुषी, अलखनयनी द्वारा व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा साक्षरता के महत्व पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वयंसेवकों ने साफ-सफाई, हाथ धोने की आदत, स्वच्छ जल के उपयोग तथा स्वास्थ्य संबंधी दैनिक आदतों की जानकारी दी। साथ ही शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए साक्षर समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। 
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों को आवश्यक पाठ्य सामग्री, वस्त्र एवं अन्य सामग्री भी वितरित की गई। इन गतिविधियों के माध्यम से एनएसएस स्वयंसेवकों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जनजागरूकता फैलाने का प्रयास किया। शिविर के दूसरे दिन की ये गतिविधियाँ एनएसएस के मूल उद्देश्य "मैं नहीं, आप' की भावना को साकार करती हुई दिखाई दीं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!