साइबर सेफ्टी एवं सिक्योरिटी सेमिनार का भव्य आयोजन हुआ आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


बांदीकुई: पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुढाकटला में पीएम श्री योजना अंतर्गत साइबर सेफ्टी और सिक्योरिटी सेमिनार का आयोजन कार्यक्रम प्रभारी सुरेंद्र कुमार शर्मा, हेमंत शर्मा तथा ओमप्रकाश सैनी के निर्देशन में किया गया। सेमिनार में साइबर सेफ्टी स्पेशलिस्ट मुरारी लाल, साइबर क्राइम थाना दौसा तथा मनोहर लाल, दौसा कोतवाली थाना ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि वर्तमान में हो रहे साइबर फ्रॉड से बचने के लिए किसी को भी OTP, CVV तथा गोपनीय जानकारी नहीं देनी चाहिए। सभी को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टू स्टेप वेरीफिकेशन एक्टिव रखने चाहिए, जिससे कोई भी अकाउंट को आसानी से हैक नहीं कर सके| इस दौरान स्थानीय प्रधानाचार्य इंद्राज मीणा, व्याख्याता भागचंद मीणा, शिरीष चौहान, लेखराज सैनी, राजेश निर्माण, मनीष शर्मा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन मोहनलाल लक्षकार ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!