संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के बताए विचारों की करें पालना: निहाल चंद

AYUSH ANTIMA
By -
0



जयपुर: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश भर में रविवार से आठ दिवसीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह के सफल आयोजन के लिए मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निहाल चंद मेघवाल ने प्रदेश संयोजक बीएल नवल एवं सह संयोजक मुकेश किराड सहित पांच सदस्यों की प्रदेश स्तरीय टोली का गठन किया है। वहीं प्रत्येक जिले में जिलाध्यक्ष की अगुवाई में जिला संयोजक एवं तीन सदस्यों की टोली प्रदेशभर में रविदास जी की जयंती समारोह मनाएगी। अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री डॉ.मुकेश गर्ग ने बताया कि समारोह के तहत शनिवार को जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निहाल चंद मेघवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्जवलन किया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष निहाल चंद मेघवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी केवल एक महान संत ही नहीं थे, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता और मानव गरिमा के प्रखर प्रवक्ता थे। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी समता, मानवता और सामाजिक न्याय के संदेशवाहक थे तथा ईश्वर भक्ति उनके जीवन का मूल आधार थी। उनका स्पष्ट संदेश था कि मनुष्य की पहचान जन्म से नहीं बल्कि कर्म से होती है।
मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निहाल चंद मेघवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि राजस्थान के प्रत्येक बूथ पर संत रविदास जयंती मनाई जाए। उन्होंने बताया कि 1 फरवरी को रविदास मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ संत-महात्माओं का सम्मान किया जाएगा तथा 2 से 7 फरवरी तक मंडल स्तर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के विचारों एवं जीवन दर्शन पर संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। समारोह के प्रदेश संयोजक बीएल नवल ने बताया कि इस संपूर्ण अभियान में भाजपा जिला, मंडल एवं बूथ पदाधिकारी, सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक, विधायक प्रत्याशी एवं जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई है।
दीपोत्सव कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री भूपेंद्र सैनी, भाजपा कार्यालय सचिव मुकेश पारीक, पूर्व विधायक अमृता मेघवाल, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत, मोर्चा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गणपत वर्मा, समारोह सह संयोजक मुकेश किराड, समिति सदस्य ओमप्रकाश जैदिया, भजन लाल रोलण, ललित लकवाल, प्रदेश मंत्री सुरेश सिंदल, मोर्चा प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष राकेश बिदावत, राजपाल सामरिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!