बीकानेर, (सरजीत सिंह)। श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति द्वारा नव वर्ष के तीसरे दिन लगातार सेवा कार्य जारी रहे।
वल्लभ गार्डन स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 33 में कच्ची बस्ती में जरूरतमंद बच्चों व महिलाओं को सर्दियों के वस्त्र व चॉकलेट वितरण किए गए। इसमें सैकड़ो लोग लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता सरोज व सहायिका सुमन नायक उपस्थित रहे। उषा गुप्ता ने बताया कि "संस्था द्वारा वर्ष में 5-6 बार वस्त्र वितरण कार्यक्रम मौसम के अनुकूल किया जाता है। यह कार्य आगे भी जारी रहेगा।" सहायिका सुमन द्वारा संस्था व सदस्यों को कार्यक्रम के लिए' धन्यवाद व आभार दिया गया।
श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा कहा गया कि "वस्त्रदान महादान है। दान को पुण्य प्राप्ति का सर्वोत्तम माध्यम माना जाता है। दान व्यक्ति के पापों को नष्ट करने, सुख-समृद्धि बढ़ाने और मोक्ष प्राप्ति में सहायक कर्म बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि शुद्ध भाव से किया गया दान न केवल दान करने वाले व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है, बल्कि यह उसके पूर्व जन्मों के कर्मों का भी निवारण करता है।"