पांचू थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर नाबालिग से मारपीट व लूट, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर, (नारायण उपाध्याय)। पुलिस थाना पांचू क्षेत्र में पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर नाबालिग लड़की के साथ मारपीट, लूटपाट व जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार साधुना निवासी 60 वर्षीय आईदानाराम पुत्र उमाराम जाट ने थाना पांचू में रिपोर्ट पेश कर बताया कि उनका खेत गांव साधुना के पास स्थित है। जमीन पर कब्जा करने की नीयत से उनके छोटे भाई के पुत्र विशनाराम व शंकरलाल ने 15 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 10 बजे उनकी 17 वर्षीय पुत्री मोनिका के साथ मारपीट की। उस समय मोनिका खेत में रखी तिल की फसल झाड़ने गई थी।
रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपियों ने मोनिका के साथ बदसलूकी करते हुए थापा-मुक्की की तथा उसके गले में पहने सोने के पांच फूलड़े, कानों के दो सोने के झूमके और एक मोबाइल फोन जबरन छीन लिया। इसके बाद आरोपियों ने खेत में दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण मोनिका किसी तरह जान बचाकर ढाणी पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
इसके अगले दिन 16 दिसंबर 2025 को विशनाराम, शंकरलाल व प्रमाराम पुत्र श्रवणराम ट्रैक्टर लेकर खेत में पहुंचे और पानी की कुंडी को टक्कर मारकर तोड़ दिया। आरोपियों ने खेत में बने मकान की छत को भी क्षतिग्रस्त किया तथा जमीन पर तार गाड़कर रास्ता बंद कर दिया। साथ ही जमीन पर जबरन कब्जा कर परिवादी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी गईं।
परिवादी ने बताया कि गांव के मौजिज लोगों की मौजूदगी में कई बार समझाइश व पंचायत भी करवाई गई, लेकिन आरोपियों के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया और धमकियां लगातार जारी रहीं।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच संतोषनाथ उप निरीक्षक को सौंपी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!