प्रेस विज्ञप्ति - 13.01.26

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति की प्रेरणा से मंगलवार को लोहड़ी और मकर सक्रांति के पावन अवसर पर श्री करणी ट्रेडर्स बीकानेर के सौजन्य से पीबीएम नेत्र चिकित्सालय में विभागाध्यक्ष डॉ. जयश्री मुरली मनोहर को 2000 काले चश्मे सप्रेम भेंट किए गए। 

उल्लेखनीय है कि पीबीएम नेत्र चिकित्सालय में मोतियाबिंद और अन्य नेत्र रोगियों की आवश्यकता एवं उपयोगिता को देखते हुए समिति द्वारा पिछले लम्बे समय से लगातार काले चश्मे भेंट किए जा रहे हैं।

समिति के वरिष्ठ सदस्य पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सेवा समिति की प्रेरणा और भामाशाहों के सहयोग से अब तक चिकित्सालय में कुल 20360 काले चश्मे निशुल्क भेंट किए जा चुके हैं।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. जयश्री मुरली मनोहर और स्टाफ ने समिति सदस्यों और भामाशाहों का पुनीत सेवा कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित, उदयभान सिंह, ज्ञान प्रकाश यादव, मोहित राजपुरोहित इत्यादि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!