भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत का भव्य अभिनंदन

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू/जयपुर (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): झुंझुनू प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत के जयपुर स्थित निवास पर भाजपा नेता एवं विप्र समाज राजस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश बसावतिया के नेतृत्व में झुंझुनू से पहुँची एक प्रतिनिधि टीम द्वारा उनका गरिमामय अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पार्टी की सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने की खुशी में मंत्री गहलोत को माला, दुपट्टा, गुलदस्ता, प्रतीक चिन्ह भेंटकर तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दी गई। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा विगत दो वर्षों में किए गए अभूतपूर्व विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निरंतर समर्पण भाव से किए जा रहे कार्यों के लिए प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया। टीम सदस्यों ने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश ने विकास की नई दिशा प्राप्त की है, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक राष्ट्रीय सैनी सभा व भाजपा नेता जगदीश प्रसाद सैनी, सुमेर सिंह कड़वासरा, रतनलाल हलवाई, अबदुल लतीफ खोखर, समाजसेवी इस्तियाक सैयद एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल नेतृत्व और भविष्य की विकास योजनाओं के प्रति विश्वास जताया। यह कार्यक्रम सौहार्द, उत्साह और गौरवपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसने भाजपा सरकार के सफल दो वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!