मनरेगा को लेकर जिले के कांग्रेसी अंबेडकर पार्क में जुटे

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): मनरेगा केवल एक रोजगार की योजना ही नहीं है, बल्कि यह देश के करोड़ों गरीब और मेहनतकश मजदूरों के संवैधानिक अधिकार उनके सम्मान जनक जीवन और ग्रामीण भारत की सामाजिक-आर्थिक मजबूती की मजबूत आधारशिला है। मनरेगा को कमजोर करने और इसे धीरे-धीरे समाप्त करने की साजिशों के विरोध में अम्बेडकर पार्क, झुंझुनु में सांसद बृजेंद्र सिंह ओला, सुश्री रीटा चौधरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक मंडावा, पिलानी विधायक पितराम सिंह काला, उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी, पूर्व मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह, अमित ओला विधानसभा प्रत्याशी झुंझुनु, पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा, डॉ.हरिसिंह सांखला प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता यशवर्धन सिंह शेखावत, राजकुमार राठी जिला अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, विनोद काजला पिलानी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, संजय सैनी चिड़ावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, सत्यवीर धतरवाल जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि, रोहिताश रणवा चेयरमैन प्रतिनिधि विद्या विहार नगर पालिका, रणधीर गोठवाल महामंत्री पिलानी ब्लॉक कांग्रेस, अनिल कटेवा सरपंच बख्तावरपुरा, महावीर लांबा पूर्व जिला परिषद सदस्य, सुभाष भांबू अलीपुर, कुलदीप भांबू अलीपुर, प्रकाश गुर्जर अड़ूका, राजस्थान कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गणों के साथ "मनरेगा बचाओ संग्राम" के तहत एक दिवसीय उपवास रखकर प्रतीकात्मक एवं शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया गया। यह विरोध गरीब-मजदूरों के हक, ग्रामीण भारत की गरिमा की रक्षा का संकल्प है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!