पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): झुंझुनू जिला वीर प्रसूता धरा होने का गौरव प्राप्त है व मातृभूमि की रक्षार्थ शहीदो की धरा भी है। भाजपा जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष व स्वच्छ भारत अभियान के सह संयोजक संदीप पारीक विगत चार वर्षों से शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन कर रहे है। इस सम्मान यात्रा की चौथी साल पर शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया। पारीक ने बताया कि गांव मोरवा में शहीद कैप्टन धनवंत शर्मा एवं शहीद रामू सिंह शेखावत की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर सम्मान करने के साथ ही उनके परिजनों को शाल व प्रतीक चिन्ह देकर शहीद के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। पारीक ने आगे कहा कि शहीद सम्मान यात्रा पिछले चार सालों से अनवरत जारी है और तब तक जारी रहेगी, जब तक जिले के अंतिम छोर के शहीद का सम्मान न हो जाए। शहीदों की प्रतिमा स्थल कोई धार्मिक स्थल से कम नहीं होते। उन्होंने आमजन से अपील की है कि उनको इस बात का प्रण लेना चाहिए कि हमारे तीज त्यौहार पर इनकी प्रतिभा स्थल पर भी दीपक जलाकर श्रध्दा सुमन अर्पित करें। इस आयोजन में कैप्टन रामकुमार सिंह, कप्तान बना राम गुर्जर, कैप्टन उमराव सिंह, कैप्टन जय सिंह, कैलाश सिंह, दिलीप सिंह, राजेश, राम सिंह जांगिड़, अनिल बिजारणिया, संदीप बिजारणिया, मुरारी लाल पारीक, सुशील पारीक, सुरेश पारीक, रिंकू पारीक, प्रिंसिपल योगेंद्र मास्टर, जगत मास्टर, सुरेंद्र, ओम प्रकाश शर्मा, मुकेश शर्मा, मदन शर्मा, विक्रम सिंह शेखावत, गोवर्धन सिंह शेखावत, सरपंच रामू सिंह, बीडीसी महेश गुर्जर, उम्मेद तिवाड़ी, ईश्वर पारीक, विक्रम चौहान, दिनेश महला, दलबीर सिंह, विजेंद्र सिंह, रामप्रसाद पारीक, विजेंद्र सिंह, अमर सिंह शेखावत, किशोर सिंह शेखावत, लीला त्यागी, छगन सिंह शेखावत, इंदर सिंह शेखावत, विनोद सिंह शेखावत, नरेंद्र सिंह त्यागी, जयवीर ढाका, रविंद्र सिंह ढाका, मैडम लीलावती, लक्ष्मण सिंह, राजू सिंह शेखावत, सज्जन वर्मा, महेंद्र मेघवाल, अर्जुन सिंह, निहाल सिंह बिजारणिया, मेवा सिंह, सुभाष लाठा, राजकुमार कमांडो, पवन पारीक, विकास बिजारणियां, सवाई सिंह शेखावत, जगदीश जांगिड़, शेर सिंह लाठा, दीप सिंह खाडी वाला, विष्णु सिंह शेखावत, रवि माय राम, सुरेंद्र महला, नरसी पारीक एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।
3/related/default