एसकेआईटी में किया गया"एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग में करियर, स्किल्स और भविष्य के अवसर" विषय पर पाँच दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान (SKIT), जगतपुरा में सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट द्वारा 12 से 17 जनवरी, 2026 तक छात्रों के लिए "एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग में करियर, स्किल्स और भविष्य के अवसर" विषय पर पाँच दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप के दौरान डॉ.शिवराज ढाका (सीनियर काउंसलर, IGBC, जयपुर) ने ग्रीन बिल्डिंग और उनके सर्टिफिकेशन पर डॉ.आकांक्षा रामपुरीया (CEO, मैक्रोकोसम एनवायरनमेंटल सॉल्यूशंस) ने एनवायरनमेंटल इम्पैक्ट असेसमेंट और एनवायरनमेंटल कंसल्टेंसी पर अनिरुद्ध रॉय (असिस्टेंट मैनेजर, CIL) ने प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर प्लानिंग पर और डॉ.मीना कुमारी शर्मा (प्रोफेसर, मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर) ने रिसर्च और एकेडमिक्स में करियर के अवसरों पर एक्सपर्ट सेशन दिए। छात्रों को वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट प्रोसेस का प्रैक्टिकल अनुभव देने के लिए देहलावास सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का साइट विजिट भी आयोजित किया गया। वर्कशॉप का समापन समारोह 17 जनवरी, 2026 को हुआ। सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के हेड डॉ.बीएल शर्मा ने सभा को संबोधित किया और छात्रों को प्रोत्साहित किया। प्रो.डीके शर्मा ने भी प्रतिभागियों को प्रेरित किया। वर्कशॉप का सफल आयोजन डॉ.पलक अग्रवाल और श्रीमती लीना नरूला के मार्गदर्शन और देखरेख में किया गया, जिन्होंने आयोजन टीम और प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!