जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): क्रेङाई राजस्थान द्वारा नवगठित क्रेङाई राजस्थान फाउंडेशन के पोस्टर का विमोचन राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किया गया। सीएम शर्मा को क्रेड़ाई सचिव आशीष अग्रवाल ने फाउंडेशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि क्रेड़ाई राजस्थान, राजस्थान बिल्डर्स का एक सर्वोच्च संस्थान है, जो मकान तैयार कर बेचने का कार्य करता है, साथ ही फाउंडेशन के द्वारा कोरोनाकाल में जरुरतमंदो की भी सहायता की गई थी। इसके अलावा फाउंडेशन द्वारा हरियाली पर काफी जोर दिया जाता है और इसी के तत्वावधान में फाउंडेशन द्वारा जगह जगह पौधे लगाने का कार्य प्रमुखता से किया जाता है। सीएम ने भी विमोचन के अवसर पर समस्त पदाधिकारियों को इस शुभ अवसर पर बधाई दी। इस अवसर पर क्रेङाई राजस्थान के चेयरमैन अनुराग शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल गुप्ता, सचिव आशीष अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष रचित अग्रवाल उपस्थित रहे।
सीएम भजन लाल शर्मा ने किया क्रेङाई राजस्थान फाउंडेशन के पोस्टर का विमोचन
By -
January 16, 2026
0
Tags: