जयपुर (वसीम अकरम कुरेशी): द मैजिक बस संगठन की टीम ने ज्योति नगर स्थित कठपुतली नगर कच्ची बस्ती का दौरा कर वहां साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित किया। सत्र में नौकरी, सोशल मीडिया, वैवाहिक, ऋण और कूरियर से संबंधित घोटालों को शामिल किया गया। इस दौरान संगठन पदाधिकारियों ने उपस्थितजनों को जागरूकता का संदेश दिया। वहीं विकास समिति के अध्यक्ष डॉ.ओपी टांक व गजानंद खींची ने आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
3/related/default