बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने शहर मंडलों के प्रभारियों की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष छाजेड़ ने कहा कि नवनियुक्त प्रभारी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि घोषित सूची के अनुसार जिला प्रवक्ता जोगेंद्र शर्मा को पुरानाशहर, जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला को नयाशहर, जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार को जस्सूसर, जिला कार्यालय सह मंत्री रामकुमार व्यास को गोपेश्वर, जिला मंत्री विनोद करोल को मुक्ताप्रसाद, जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष को लालगढ़, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल को जूनागढ़, जिला उपाध्यक्ष दीपक पारिक को गंगाशहर, जिला महामंत्री कौशल शर्मा को रानीबाजार तथा जिला मंत्री तरुण स्वामी को शिवबाड़ी मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार नई नियुक्तियों से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारियां मजबूत होंगी।
3/related/default