जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): डिग्गी मालपुरा रोड़ स्थित निकटवर्ती गांव अचरावाला में श्रीराम धाम हनुमान सेवा समिति ने पत्रकारों को उनके सामाजिक सरोकार एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ संवाददाता राधेश्याम हरितवाल और वरिष्ठ संवाददाता योगेश शर्मा को सेवा समिति की और से मंदिर के पुजारी पं.कन्हैया लाल शर्मा ने माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गणेश नारायण प्रधान, मदन लाल शर्मा, सीए महेश शर्मा, राजुलाल बागड़ा, जितेन्द्र बागड़ा, रमेश प्रधान, गोलु चैला, मनीष प्रधान, हरिमोहन शर्मा, बीएल बागड़ा आदि मौजूद रहे।
श्रीराम धाम हनुमान सेवा समिति ने किया योगेश एवं राधेश्याम को सम्मानित
By -
January 30, 2026
0
Tags: