गायों को चारा तथा पक्षियों को अनाज डालकर राधेश्याम ऑपरेटर ने मनाया 77वां जन्मदिन

AYUSH ANTIMA
By -
0



चिङावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): दूरसंचार विभाग से सेवानिवृत ऑपरेटर राधेश्याम वर्मा ने शनिवार को अपना 77वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। शनिवार को सुबह से ही सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा राधेश्याम ऑपरेटर को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला जारी रहा। इस अवसर पर सुबह चिङावा नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा, परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष पं.अनिल शर्मा "भारती", अन्वेषी लेखक महेश कुमार शर्मा "आजाद", विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत परावर्तन प्रमुख सुभाषचंद्र व्यास, एडवोकेट विक्रम यादव, विधायक नगर स्थित प्राचीन बालाजी शिव मन्दिर के महंत सुशील जोशी, दिल्ली नगर निगम के मेयर ऑफिस से रिटायर्ड माङूलाल वर्मा आदि ने राधेश्याम ऑपरेटर को माला-साफा पहनाकर तथा नगरदेव परमहंस पं. श्री गणेश नारायण बावलिया बाबा का चित्र भेंटकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!