युवा दिवस पर 290 यूनिट रक्तदान किया युवाओं ने

AYUSH ANTIMA
By -
0


गुढ़ागौड़जी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): स्वामी विवेकानंद जयंती पर रक्तदान शिविर में 290 युवाओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट किशन गोरसिया व लोक सेवा ज्ञान मन्दिर ट्रस्ट प्रभारी दिनेश सांखला ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ठाकुर वीरेन्द्र प्रताप सिंह शेखावत थे। अध्यक्षता गुढ़ागौड़जी सरपंच रामवतार दायमा ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता वीरपाल सिंह शेखावत, पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा, भाजपा जिला प्रवक्ता पवन शर्मा थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि रक्तदान महादान होता है। किसी के जीवन को बचाने के लिए किया गया रक्त सबसे बड़ा दान होता है। जीवन में जब भी रक्तदान करने का अवसर मिले, हमें रक्तदान करना चाहिए। भाजपा नेता वीरपाल सिंह शेखावत ने कहा कि युवाओं को रक्तदान कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर जो सेवा का भाव दिखाया है, उससे प्रतीत होता है कि भारत एक बार फिर विश्व गुरु बनने को अग्रसर है। रक्तदान शिविर में लोक सेवा ज्ञान मन्दिर ट्रस्ट, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, ब्राह्मण महासभा आदि ने अपना सेवा कार्य दिया। इस अवसर पर भाजपा के जयसिंह मांठ, सुरेन्द्र रसगनिया, पोसना सरपंच अमित रेपसवाल, गुढाबावनी सरपंच धारा सिंह, जयंत मुंड, मनदीप बराला, विकास गोरसिया, अशोक कुमार, पवन कुमावत, दयानंद कुमावत, प्रशांत शर्मा, इंद्र सिंह नरूका, राजीव दायमा, तनु, अभिषेक, राहुल एवं सैकड़ो संख्या में नवयुवक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!