तुलसी पूजन दिवस पर ‘एक दिन हमारा अपने नाम’ कार्यक्रम आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़: मंथन फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की महिला इकाई द्वारा गुरुवार को ‘एक दिन हमारा अपने नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई एवं तुलसी माता की पूजा अर्चना की गई। माँ की परिक्रमा करते हुए महिलाओं ने भजन कीर्तन का आनंद लेते हुए सुहाग का आशीर्वाद प्राप्त किया। महिला इकाई अध्यक्ष नेहा बंसल ने बताया कि हिंदू धर्म में तुलसी को माँ की तरह पूजा जाता है। इस दिन को विशेष बनाने के लिए महिला इकाई द्वारा यह आयोजन किया गया।साथ ही उन्होंने बताया कि हर महिला अपने परिवार और बच्चों को संभाले में इतनी व्यस्त हो जाती है कि ख़ुद के लिए समय ही नहीं निकाल पाती। ख़ुद के शौक ख़ुद की ख़ुशी सब को भूल महिला बारह महीने तीन सौ पैंसठ दिन मशीन की तरह लगी रहती हैं। मनोविज्ञान के अनुसार आज के समय में ख़ुद के लिए समय निकालना बहुत आवश्यक है क्यूंकि जब व्यक्ति ख़ुद के लिए समय निकालता है तो वह खुश रहता है और जब वह खुश रहकर कार्य करता है तो ना केवल समय की बचत होती है बल्कि हर कार्य दक्षता से किया जा सकता है। कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न गेम्स खेले, डांस किया, कविताएं सुनायी, गाने सुनाए और इस प्रकार अपने मन पसंदीदा काम कर पूरा दिन अच्छे से बिताया, साथ ही सभी महिलाएं अपने घर से अपने मन पसंदीदा पकवान और स्वादिष्ट खाद्य सामग्री बनाकर लाए, जिन्हें सभी ने मिल बांटकर खाया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव डॉ.सविता गोस्वामी, वसंती यादव, शिल्पा अग्रवाल, रेनू गोयल, सांत्वना जेना, चेतना यादव, रेखा गोयल, रेणुका यादव, मनीषा, मीरा सेन, रेखा अग्रवाल, शालिनी शर्मा, रिंकी, पायल, मोनिका, मंजू, आशु, निशा, मीना, कपूरी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!