बालकओं ने ली लोक सेवा शपथ

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): सिकोइंडिकोंन संस्था के कार्यालय में महिला अधिकारिता विभाग टोंक की सहायक निर्देशक मैरिगटन सोनी ने सुशासन दिवस 2025 पर बालिकाओं को लोक सेवा के अंतर्गत शपथ दिलवाई। इस दौरान सिकोइंडिकोंन संस्था के सदस्यों एवं बालिकाओं ने लोक सेवा की शपथ ली। इस दौरान महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र से एडवोकेट नीतू सिंह विजय एवं डॉ.सुनीता शर्मा द्वारा महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र में मिलने वाली सहायता के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर शाखा प्रभारी अनिता शर्मा, समन्वय अर्जुन देव, किसान सेवा समिति अध्य्क्ष मदन लाल शर्मा, शिक्षक सोनू, ममता शर्मा व सोनू चौधरी सहित ब्लॉक युवा मंच के कई सदस्य मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!