सुशासन पखवाड़ा के तहत विकास रथ यात्रा से हुआ जनसंवाद

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सुशासन पखवाड़ा के अंतर्गत विकास रथ यात्रा के माध्यम से जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। “नव उत्थान, नई पहचान। हमारा राजस्थान–बढ़ता राजस्थान” की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भांबू ने ग्राम पंचायत सोलाना, किशोरपुरा एवं केहरपुरा कलां का दौरा किया। विधायक भांबू ने विकास रथ यात्रा के दौरान जनसुनवाई करते हुए आमजन की समस्याएं सुनीं तथा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर किए गए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए।
विधायक भांबू ने कहा कि राज्य सरकार “नव उत्थान, नई पहचान” और “हमारा राजस्थान – बढ़ता राजस्थान” के संकल्प के साथ सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सुशासन पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम में सुशासन पखवाड़ा विधानसभा संयोजक मुकेश पातुसरी, सह-संयोजक बाबूलाल महिच, प्रधान रोहिताश, हरेंद्र धनखड़, सुलताना मंडल अध्यक्ष राजकुमार जांगिड़, पंचायत समिति सदस्य विजय सिंह, राजेश दारा, संदीप दारा, कुलदीप सिंह, नवीन, प्रताप जी, राजाराम, पलाराम सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!