बढ़ाऊ, रसूलपुर, नंगली सलेदी सिंह में हुआ बावलिया बाबा की दिव्य संदेश यात्रा का स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शेखावाटी के लोगो की आस्था के प्रतीक परमहंस पण्डित गणेश नारायण बावलिया बाबा के निर्वाण दिवस से पहले बाबा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए पुण्य नगरी चिड़ावा से शुरू हुई बावलिया बाबा की दिव्य संदेश यात्रा सातवें दिन बढ़ाऊ, रसूलपुर, नंगली सलेदी सिंह पहुंची, जहां भक्तों ने रथ में बाबा के दिव्य स्वरूप की आरती उतारी। भक्तों को प्रसाद, बाबा का साहित्य वितरण किया गया व बाबा के मंगलपाठ का सामूहिक वाचन हुआ। बाबा का रथ बढ़ाऊ पहुंचा, जहां पर भक्तों ने गांव की सीमा से जयकारों व पुष्प वर्षा कर रथ का स्वागत किया। गांव के मुख्य चौक पहुंचने पर रथ में सवार बाबा के स्वरूप की आरती उतारी गई। आरती के बाद मंगल पाठ, भजन व प्रसाद वितरण हुआ। इस दौरान ओम प्रकाश अग्रवाल, सांवरमल, सुशील शर्मा, लालचंद खटाना, उमेश स्वामी, अंकित प्रमोद शर्मा विष्णु अग्रवाल, बनी सिंह, विकास अग्रवाल, सत्यनारायण शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यात्रा के रसूलपुर पहुंचने पर महेन्द्र जोशी, महेश जोशी, रतन सोनी, सुभाष जोशी, सुशील कुमार, रघुवीर, ओमप्रकाश जोशी, अभिषेक, सुनील, परमेश्वर लाल जोशी, अक्षय, राहुल जोशी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। रसूलपुर से नंगली सलेदी सिंह यात्रा पहुंचने पर यात्रा संयोजक बाबा के कृपा शिष्य प्रभुशरण तिवाड़ी, पंडित सियाराम शर्मा, सुरेश शेखावत, सुभाष धाबाई, रत्तीराम राजोतिया, सुरेन्द्र डांगी, विक्रम सिंह, श्याम राणा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। भक्तों ने बाबा के मंगल पाठ का सामूहिक वाचन किया गया। इस दौरान बुधीराम केजरीवाल, नरेंद्र सिंह शेखावत, दुर्गा प्रसाद केजरीवाल, रणजीत सिंह शेखावत, नरेश केजरीवाल, कन्हैया लाल, अशोक कुमार, हेमराज जांगिड़, योगेंद्र सिंह, अशोक केजरीवाल, कपूर चंद केडिया, आकाश कुमार, पप्पू सिंह, अंजू देवी, पूजा देवी, हिमांशी, कौशल्या, संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने दर्शन कर मनौतियां मांगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!