कोलायत। राजकीय महाविद्यालय कोलायत में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई प्रथम के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह आयोजित हुआ। प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार स्याग एवं वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. बिन्दु चंद्राणी ने माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वयंसेवकों ने राष्ट्रगीत व लक्ष्यगीत प्रस्तुत किया।
समापन दिवस पर डॉ. दीपाली व्यास ने योग व व्यायाम के महत्व पर व्याख्यान दिया, वहीं एनएसएस प्रभारी श्रीमती उर्मिला चोपड़ा ने शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्राचार्य ने “स्वयं से पहले आप” के भाव को समझाते हुए स्वयंसेवकों की सराहना की और सक्रिय प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। अंत में शिविर समाप्ति की घोषणा की गई।