गाडी चढ़ाने का प्रयास व बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी,दो भाईयों पर मुकदमा दर्ज

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर(नारायण उपाध्याय)। रविवार देर रात एक युवक पर गाड़ी चढ़ाने के प्रयास, मारपीट तथा बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना बीकानेर जिले के महाजन थाना क्षेत्र के सूई गांव की है। इस संबंध में पीड़ित सोहनलाल पुत्र सहीराम नायक निवासी सूई, ने सोमवार शाम 7 बजे महाजन थाने में उपस्थित होकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।रिपोर्ट के अनुसार, रविवार रात करीब 9.30 बजे सोहनलाल अपने साथी लीलूराम नायक, भागीरथ नायक और ओमप्रकाश नायक के साथ घर लौट रहा था। जैसे ही वे टीकूराम नायक के घर के पास पहुंचे, पीछे से एक सफेद क्रेटा कार (नंबर HR-6264) तेज रफ्तार से आई। कार में सवार साहबराम पुत्र रतिराम वाल्मिकी कथित रूप से शराब के नशे में था। उसने कार को अचानक मोड़कर सोहनलाल को टक्कर मारने का प्रयास किया, जिससे वह नीचे गिर गया। आरोप है कि, इसके बाद साहबराम कार से उतरा और सोहनलाल के साथ थाप-मुक्कों से मारपीट करते हुए उसके ऊपर बैठ गया। साथियों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। इस दौरान साहबराम अपने भाई सुरेन्द्र को बंदूक लाने की धमकी देते हुए वहां से चला गया।

पीड़ित नें बताया कि थोड़ी दूरी आगे गांव की आम गुवाड़ में पीड़ित पहुंचे ही थे कि सुरेन्द्र वाल्मिकी एक पिकअप वाहन में आया। उसने वाहन को अचानक घुमाकर उनके आगे रोका और हाथ में बंदूक लेकर गालियां देते हुए उतरने लगा। डर के चलते सभी लोग पास के पार्क की दीवार फांदकर अंदर चले गए और वहां से अपने घरों को रवाना हुए। पीड़ित ने बताया कि दोनों आरोपी पहले भी चोरी, शराब व मारपीट के मामलों में संलिप्त रहे हैं और बदमाश प्रवृत्ति के हैं। जान से मारने की नीयत से वाहन चढ़ाने, धमकियां देने और मारपीट करने पर पीड़ित ने कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में धारा 115(2), 126(2), 3(5) बीएनएस 2023 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच हैडकांस्टेबल बाबूलाल को सौंप दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!