दौसा (गोवर्धन लाल वर्मा): महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय, भांडारेज में लाडली फाउंडेशन और AIF के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष Life Skill Education सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का संचालन लाडली फाउंडेशन के जिला प्रबंधक मोहम्मद सुहैल सिद्दीकी द्वारा किया गया, जिसमें छात्राओं को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, बेहतर निर्णय लेना, प्रभावी कम्युनिकेशन, स्वच्छता और स्वयं की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल की जानकारी दी गई। छात्राओं ने पूरे मनोयोग के साथ सत्र में भाग लिया। वहीं कार्यक्रम के समापन के बाद सभी छात्राओं को स्टेशनरी किट वितरित की गई, जिसे पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान साफ दिखाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य विष्णु पंचोली ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बालिकाओं के आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। विद्यालय स्टाफ, संस्था प्रतिनिधि और स्थानीय लोगों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ यह कार्यक्रम बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।
लड़कियों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास के लिए जीवन कौशल शिक्षा पर विशेष सत्र आयोजित
By -
December 03, 2025
0
Tags: