एक साल से फरार दुष्कर्म का वांछित आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर (नारायण उपाध्याय)। पुलिस थाना गजनेर ने एक साल से फरार चल रहे दुष्कर्म के वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद से दस्तयाब कर 22 दिसंबर 25 सोमवार को गिरफ्तार किया गया।
थानाधिकारी गजनेर राकेश स्वामी ने बताया कि 1 दिसंबर 2024 को परिवादी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस पर प्रकरण धारा 137(2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान के दौरान 22 अप्रैल 2025 को पीड़िता को दस्तयाब किया गया। पीड़िता ने अपने बयानों में बताया कि आरोपी रामकुमार ने उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन दुष्कर्म किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बीकानेर रेंज आईजी हेमंत शर्मा एवं जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारीलाल तथा वृत्ताधिकारी कोलायत संग्राम सिंह के सुपरविजन में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने तकनीकी एवं सूचना तंत्र के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब एक साल से फरार वांछित आरोपी रामकुमार पुत्र भीमसैन उम्र 20 वर्ष निवासी कमीनपुरा थाना केसरीसिंहपुर जिला श्रीगंगानगर को अहमदाबाद (गुजरात) से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर आगे का अनुसंधान जारी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी राकेश स्वामी के नेतृत्व में हैडकांस्टेबल आनंद सिंह, कांस्टेबल नारायण एवं जयप्रकाश कांस्टेबल शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!